NLM योजना 2026 बकरी पालन सब्सिडी और लोन जानकारी

NLM Yojana 2026: Goat Farming Subsidy, Loan, Eligibility & Apply Process (Complete Guide)

नमस्कार दोस्तों

सच यह है कि कम संख्या में बकरियाँ पालकर, खासकर “स्टॉल फीडिंग सिस्टम” में दैनिक खर्च निकालना भी मुश्किल हो जाता है तो मुनाफा की बात ही मत करो।

 

लेकिन अब आप मेमनों को बचाना सीख जाते हैं,

समय पर बीमारियों की रोकथाम करने लगते हैं,

और बकरियों के व्यवहार को समझने लगते हैं ।

 

तब एक सवाल सामने आता है — अब आगे कैसे बढ़ें?

मुनाफा कैसे निकाले ?

अब जरूरत है बकरियों की संख्या बढ़ाने की लेकिन,

ऐसे में पूंजी की कमी एक बड़ी चुनौती बन जाती है।

 

भारत सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने और पूंजी की कमी से निपटने के लिए कई योजनाएँ चला रही है।

इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण योजना है —

राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission – NLM) योजना 2026

इस लेख में हम NLM Yojana 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी सरल भाषा में समझेंगे ।

यह लेख राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM Yojana 2026) से संबंधित सार्वजनिक रूप से उपलब्ध दिशा-निर्देशों, पूर्व सरकारी अधिसूचनाओं तथा व्यावहारिक अनुभव के आधार पर तैयार किया गया है।

योजना से संबंधित अंतिम निर्णय, पात्रता एवं वित्तीय स्वीकृति संबंधित बैंक एवं राज्य कार्यान्वयन एजेंसी के नियमों के अनुसार होगी।

 

इस लेख में हम जानेंगे कि —

1. NLM Yojana 2026 क्या है?

2. NLM योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

3. किन लोगों को लाभ मिलेगा?

4. कितनी सब्सिडी मिलती है?

5. कौन-कौन से पशुपालन शामिल हैं?

6. 2026 में नया क्या है?

7. आवेदन कैसे करें? (Step by Step)

8. जरूरी दस्तावेज

9. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

10. निष्कर्ष

 

Table of Contents

NLM Yojana 2026 क्या है? (National Livestock Mission) —

NLM योजना की शुरुआत वर्ष 2014–15 में हो गई थी लेकिन वर्ष 2021–22 में कुछ बदलाव कर इसे पूरे देश में लागू की गई थी

यह भारत सरकार के पशुपालन एवं दूध उत्पादन विभाग द्वारा ग्रामीण मुर्गी पालन, भेड़-बकरी पालन, सुअर पालन और पशु आहार और चारा क्षेत्र में व्यवसायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई एक योजना है।

 

NLM योजना 2026 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

NLM योजना 2026 का उद्देश्य पशुपालन को ग्रामीण क्षेत्रों में आय और रोजगार का एक मजबूत स्रोत बनाना है।

इस योजना के माध्यम से सरकार पशुपालकों को आर्थिक, तकनीकी और प्रशिक्षण संबंधी सहायता प्रदान करके पशुधन क्षेत्र को व्यवस्थित रूप से विकसित करना चाहती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाना

छोटे पशुपालन, मुर्गी पालन, सुअर पालन और हरे चारे के क्षेत्र में व्यवसायिक विकास को बढ़ावा देकर ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर पैदा करना और बेरोजगारी को कम करना।

पशुपालकों की आय बढ़ाना

उन्नत नस्लों को बढ़ावा देना और नस्ल सुधार से जुड़ा तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराकर किसानों और पशुपालकों की आमदनी में स्थायी वृद्धि करना।

पशु उत्पादों के उत्पादन में वृद्धि

भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए:

  • मांस
  • अंडे
  • बकरी का दूध
  • ऊन
  • और चारे

के उत्पादन को बढ़ावा देना।

फॉडर और चारे की समस्या का समाधान

हरे चारे और पशु आहार की उपलब्धता बढ़ाकर चारे की कमी को कम करना,

चारा बीजों की कमी को पूरा करना और प्रमाणित चारे के बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करना।

पशुपालन को व्यवसाय के रूप में विकसित करना

पशुपालन को केवल एक साइड काम के बजाय पूरा बिजनेस मॉडल बनाने पर जोर देना।

इसी उद्देश्य से योजना के अंतर्गत:

  • प्रशिक्षण
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट
  • मार्केट लिंकिंग ( बाजार से जोड़ने)

जैसी सुविधाएँ शामिल की गई हैं।

जोखिम कम करना

पशुधन बीमा और वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को बढ़ावा देकर किसानों के नुकसान को कम करना और पशुपालन को अधिक सुरक्षित बनाना।

 

NLM Yojana 2026 के तहत किन लोगों को लाभ मिलेगा?

NLM Yojana 2026 का उद्देश्य पशुपालन को बढ़ावा देना है, इसलिए यह योजना विभिन्न वर्गों के किसानों और पशुपालकों के लिए बनाई गई है।

पात्रता का निर्धारण परियोजना और राज्य सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार किया जाता है।

व्यक्तिगत किसान / पशुपालक (Individual Applicants)

वे किसान या पशुपालक जो:

  • भेड़ या बकरी पालन
  • मुर्गी पालन
  • डेयरी फार्मिंग
  • सुअर पालन
  • घोड़ा और ऊंट पालन

शुरू करना या अपने मौजूदा प्रोजेक्ट को बढ़ाना चाहते हैं, वे इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हो सकते हैं।

स्वयं सहायता समूह (Self Help Group – SHG)

महिला SHG या ग्रामीण स्वयं सहायता समूह:

  • सामूहिक रूप से बकरी पालन
  • डेयरी यूनिट
  • या अन्य पशुपालन परियोजनाएँ स्थापित कर सकते हैं।

👉 कई मामलों में SHG को प्राथमिकता भी दी जाती है।

रजिस्टर्ड किसान संगठन

Farmer Producer Organization (FPO) या Producer Groups:

बड़े स्तर पर

संगठित और प्रोफेशनल तरीके से

पशुपालन परियोजनाएँ चला सकते हैं और योजना के अंतर्गत सहायता के पात्र हो सकते हैं।

महिलाएँ और ग्रामीण युवा

NLM Yojana 2026 में:

  • महिलाओं
  • और ग्रामीण युवाओं

को पशुपालन के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

👉 कुछ राज्यों में महिला लाभार्थियों को अतिरिक्त प्राथमिकता भी मिल सकती है।

SC / ST वर्ग

सामाजिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से:

  • अनुसूचित जाति (SC)
  • अनुसूचित जनजाति (ST)

वर्ग के पात्र पशुपालकों को, राज्य सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार, अतिरिक्त सहायता या प्राथमिकता दी जा सकती है।

 

NLM योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है और कब ?

Goat farming loan and subsidy process under NLM Yojana 2026

NLM Yojana 2026 का सबसे बड़ा आकर्षण यही है — सरकारी सब्सिडी।

अधिकतर किसान इसी लालच में लोन के लिए भागते है

👉 सरकार सीधे पैसा नहीं बाँटती,

बल्कि प्रोजेक्ट के आधार पर सब्सिडी देती है।

सच्चाई:

पहले प्रोजेक्ट ➡️ वेरिफिकेशन ➡️ सब्सिडी

सब्सिडी इन बातों पर निर्भर करती है कि

  • आप कौन सा पशुपालन कर रहे हैं
  • प्रोजेक्ट का साइज (छोटा या बड़ा)
  • लाभार्थी की श्रेणी (General / SC / ST / Women)
  • राज्य की गाइडलाइंस

इसी वजह से हर व्यक्ति के लिए सब्सिडी एक जैसी नहीं होती।

हालाँकि सटीक राशि राज्य और प्रोजेक्ट पर निर्भर करती है, फिर भी आमतौर पर:

  • 40% से 50% तक सब्सिडी
  • SC / ST / महिला लाभार्थियों को अतिरिक्त प्राथमिकता या लाभ दिया जाता है।

महत्वपूर्ण चेतावनी:

जिस उद्देश्य के लिए बैंक कर्ज या सब्सिडी स्वीकृत की जाती है, यदि उस राशि का उपयोग किसी अन्य कार्य में किया गया, तो सब्सिडी रोकी जा सकती है या वापस भी ली जा सकती है।

  • सब्सिडी की राशि दो बराबर किस्तों में जारी की जाती रही है।
  • पहली किस्त परियोजना के प्रारंभ में और
  • दूसरी किस्त परियोजना के पूर्ण होने और राज्य कार्यान्वयन एजेंसी द्वारा विधिवत सत्यापित होने के बाद देखने को मिली है
  • लेकिन इस बार संभवतः आपको नियमों में बदलाव देखने को मिल सकते है
  • अब आपको पूरी सब्सिडी प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद एक साथ मिले ऐसा होने की संभावना है।

 

NLM योजना में कौन-कौन से पशुपालन शामिल हैं?

बकरी पालन (Goat Farming)

ग्रामीण भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला सेक्टर।

इसमें सरकार का फोकस है:

  • उन्नत नस्ल
  • वैज्ञानिक शेड
  • बेहतर फीड और मैनेजमेंट

👉 कम लागत, जल्दी रिटर्न और कम जोखिम की वजह से

बकरी पालन NLM का सबसे लोकप्रिय हिस्सा है।

 

NLM योजना आवेदन करने से पहले हमारा step-by-step बकरी पालन स्टार्टअप गाइड जरूर पढ़ें, जिसमें जमीन, शेड, फीड और मुनाफा कैलकुलेशन विस्तार से बताया गया है।

 

नोट: नीचे दिए गए आंकड़े सांकेतिक उदाहरण हैं। वास्तविक सब्सिडी राशि, यूनिट साइज और सीमा राज्य सरकार की गाइडलाइंस एवं परियोजना स्वीकृति पर निर्भर करती है ।

भेड़ और बकरी पालन में सब्सिडी- 10 – 50 लाख रुपये तक

छोटी यूनिट के लिए भी सब्सिडी उपलब्ध है:

  • 400+20,
  • 300+15,
  • 200+10,
  • 100+5 बकरी+बकरे

भेड़/बकरी पालन उद्यमिता योजना के अंतर्गत वित्त पोषण के लिए पात्र वस्तुओं की सांकेतिक सूची निम्नलिखित है:

1. पशुपालकों के लिए आवास शेड का निर्माण

2. बकरियों के लिए शेड और बीमार बकरियों के लिए बाड़ा

3. मादा बकरी की लागत

4. नर बकरी की लागत

5. परिवहन लागत

6. चारा उगाना

7. भूसा काटने की मशीन

8. एकीकृत साइलेज बनाने की मशीन

9. उपकरण

10. बीमा

11. अन्य 

👉 यूनिट का आकार और लागत जितनी व्यावहारिक होगी, सब्सिडी की संभावना उतनी बेहतर होगी।

डेयरी फार्मिंग (गाय / भैंस)

डेयरी सेक्टर में योजना का उद्देश्य:

  • दूध उत्पादन बढ़ाना
  • अच्छी नस्ल को बढ़ावा देना
  • छोटे डेयरी फार्म को मजबूत करना

इसमें शामिल है:

  • गाय
  • भैंस
  • मिनी डेयरी यूनिट

सूअर पालन (Pig Farming)

कुछ राज्यों में:

सूअर पालन ग्रामीण आय का बड़ा साधन है

इस योजना के तहत:

  • बेहतर नस्ल
  • शेड मैनेजमेंट
  • फीड सिस्टम

पर ध्यान दिया जाता है।

पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry)

हालाँकि पोल्ट्री कई अन्य योजनाओं में भी आती है,

लेकिन NLM के कुछ हिस्सों में:

ग्रामीण स्तर की पोल्ट्री यूनिट

बैकयार्ड पोल्ट्री को भी समर्थन मिलता है।

फॉडर डेवलपमेंट (चारा विकास)

Green fodder crops for goat farming under NLM Yojana 2026

 

इसमें शामिल है:

  • हरे चारे की खेती
  • चारा बीज
  • साइलेंज
  • फॉडर बैंक

👉 बिना चारे के पशुपालन मुनाफे का सौदा नहीं बन सकता।

 

NLM Yojana 2026 में क्या नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं?

 

पिछले वर्षों के आधार पर NLM Yojana 2026 में योजना के क्रियान्वयन और निगरानी प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक व्यावहारिक और परिणाम-आधारित बनाने पर ज़ोर दिया गया है।

पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते है

डिजिटल प्रक्रिया पर अधिक ज़ोर

NLM Yojana 2026 के अंतर्गत:

  • आवेदन प्रक्रिया
  • रिकॉर्ड प्रबंधन
  • और परियोजना की मॉनिटरिंग

को पहले की तुलना में अधिक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य:

  • पारदर्शिता बढ़ाना
  • ट्रैकिंग को आसान बनाना
  • और अनावश्यक देरी व भ्रष्टाचार को कम करना है।

Outcome-Based Approach (परिणाम आधारित निगरानी)

पहले योजना में कई बार:

केवल यूनिट स्थापित होना ही सफलता माना जाता था।

अब:

  • यूनिट से वास्तविक उत्पादन हो रहा है या नहीं
  • पशुपालक की आय में सुधार हुआ या नहीं

👉 इन्हीं बिंदुओं के आधार पर परियोजना की समीक्षा और मॉनिटरिंग की जाती है।

छोटे और मध्यम पशुपालकों पर फोकस

NLM Yojana 2026 में बड़े व्यावसायिक फार्म के साथ-साथ:

छोटे और मध्यम स्तर के पशुपालकों

को भी योजना में शामिल करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इसका मतलब यह है कि:

  • 10–20 बकरियों
  • 2–5 बड़े पशुओं के साथ काम करने वाले किसान भी

योजना के दायरे में आ सकते हैं, बशर्ते परियोजना व्यावहारिक हो।

 ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट पर ज़ोर

अब योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है।

इसके अंतर्गत:

  • पशुपालकों को प्रशिक्षण
  • जागरूकता कार्यक्रम
  • वैज्ञानिक पालन तकनीक

प्रदान करने पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि परियोजनाएँ लंबे समय तक सफल रह सकें।

राज्य आधारित लचीलापन

भारत के हर राज्य की:

  • जलवायु
  • पशु नस्ल
  • और पालन पद्धति

अलग-अलग होती है।

इसी कारण NLM Yojana 2026 में राज्यों को योजना के क्रियान्वयन में सीमित लचीलापन दिया गया है, ताकि वे स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार योजना को लागू कर सकें।

 

NLM Yojana 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step प्रक्रिया) 

 

पिछले कुछ समय से आवेदन प्रकिया रोक दी गई थी लेकिन अनुमान है कि अप्रैल माह से दुबारा से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी

NLM Yojana 2026 के अंतर्गत पशुपालक अपने नजदीकी सरकारी या निजी बैंक के माध्यम से परियोजना आधारित वित्तीय सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित है, लेकिन इसका क्रियान्वयन राज्य सरकारों के माध्यम से किया जाता है, इसलिए आवेदन प्रक्रिया में राज्य स्तर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

इच्छुक किसान, जो बकरी, भेड़, गाय, भैंस, मुर्गी या सूअर पालन से जुड़े हैं, NLM योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध हो सकती है, जो राज्य के नियमों पर निर्भर करती है।

Step 1: आवेदन से पहले सही तैयारी करें

आपके आसपास कोई NLM योजना के तहत फार्म चल रहा हो

तो एक बार वहां संपर्क करे उनसे समझे व देखे ।

आवेदन करने से पहले यह स्पष्ट होना चाहिए:

  • आप कौन सा पशुपालन करना चाहते हैं
  • यूनिट का प्रस्तावित आकार क्या है
  • अनुमानित लागत और संसाधन

👉 बिना तैयारी के किया गया आवेदन अक्सर अस्वीकार (reject) हो सकता है।

Step 2: राज्य पशुपालन विभाग से संपर्क करें

इसके बाद:

अपने नजदीकी पशुचिकित्सक या ब्लॉक पशु अधिकारी या

अपने जिले के पशुपालन विभाग

या Animal Husbandry Office से संपर्क किया जाता है।

कई राज्यों में:

ऑनलाइन आवेदन पोर्टल और ऑफलाइन आवेदन सुविधा

दोनों उपलब्ध होती हैं।

Step 3: Project Report तैयार करें

Goat farming project report for NLM Yojana 2026 loan and subsidy

NLM Yojana 2026 में Project Report सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है।

इसमें आमतौर पर शामिल होता है:

  • पशुपालन का प्रकार
  • पशुओं की संख्या
  • शेड और चारा व्यवस्था
  • अनुमानित लागत और संभावित आय

प्रैक्टिकल सलाह:

Project Report को बढ़ा-चढ़ाकर न बनाएं। अव्यवहारिक रिपोर्ट आवेदन खारिज होने का कारण बन सकती है।

Step 4: आवेदन फॉर्म भरें

आवेदन फॉर्म में सामान्यतः:

व्यक्तिगत जानकारी

✔ आवेदक भारतीय नागरिक हो

✔ आयु सामान्यतः 18+

✔ भूमि स्वयं की या वैध लीज

बैंक विवरण

प्रोजेक्ट विवरण

आवश्यक दस्तावेज भरने होते हैं।

👉 इस चरण में गलत जानकारी देना सबसे आम और गंभीर गलती होती है।

आवेदन खारिज होने के आम कारण:

❌ अव्यवहारिक Project Report

❌ भूमि / लीज विवाद

❌ बैंक CIBIL / वित्तीय समस्या

❌ गलत पशु लागत अनुमान

❌ फर्जी कोटेशन

Step 5: सत्यापन और निरीक्षण (Verification & Inspection)

आवेदन के बाद:

दस्तावेजों की जांच की जाती है

और कई मामलों में स्थल निरीक्षण (site inspection) भी होता है

इसका उद्देश्य:

फर्जी आवेदन रोकना है

वास्तविक लाभार्थी को सहायता देना है

Step 6: स्वीकृति और सब्सिडी जारी होना

सत्यापन पूरा होने के बाद:

आवेदन स्वीकृत किया जाता है

और नियमों के अनुसार सब्सिडी जारी की जाती है

👉 इस पूरी प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है, इसलिए धैर्य रखना आवश्यक है।

राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM) योजना से संबंधित नियम, सब्सिडी दरें और पात्रता शर्तें समय-समय पर भारत सरकार एवं राज्य सरकारों द्वारा संशोधित की जा सकती हैं।

आवेदन से पहले अपने राज्य के पशुपालन विभाग या आधिकारिक सरकारी पोर्टल पर नवीनतम दिशा-निर्देश अवश्य जाँचें।

 

NLM Yojana 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज (Individual किसान और बड़े प्रोजेक्ट के लिए अलग-अलग)

दस्तावेज राज्य और परियोजना के प्रकार के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

1. सामान्य दस्तावेज (लगभग सभी आवेदकों के लिए)

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक /6 माह का बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

👉 ये दस्तावेज हर किसान / पशुपालक से मांगे जाते हैं।

2. पशुपालन परियोजना से जुड़े दस्तावेज

  • Project Report
  • भूमि दस्तावेज या वैध लीज एग्रीमेंट
  • पशु शेड / यूनिट से संबंधित विवरण

👉 ये दस्तावेज यह साबित करते हैं कि

आपका प्रोजेक्ट वास्तविक और व्यावहारिक है।

3. विशेष श्रेणी के दस्तावेज (यदि लागू हों)

जाति प्रमाण पत्र (SC / ST)

महिला लाभार्थी प्रमाण

SHG / FPO पंजीकरण प्रमाण पत्र

👉 ये दस्तावेज अतिरिक्त लाभ या प्राथमिकता के लिए होते हैं।

4. बड़े प्रोजेक्ट / SHG / FPO / कंपनी के लिए अतिरिक्त दस्तावेज

नीचे दिए गए दस्तावेज सामान्यतः बड़े प्रोजेक्ट या समूह आधारित आवेदन में मांगे जाते हैं।

  • परियोजना में आवेदक की हिस्सेदारी का प्रमाण
  • परियोजना से जुड़े किसानों की सूची
  • पिछले 6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट
  • पिछले 3 वर्षों का आयकर रिटर्न (यदि लागू हो)
  • लेखापरीक्षित वित्तीय विवरण (कंपनी / FPO के मामले में)
  • आवेदक का पैन / आधार कार्ड
  • प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (यदि लिया गया हो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
  • स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर

👉 छोटे व्यक्तिगत किसान से ये सभी दस्तावेज हमेशा नहीं मांगे जाते।

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

 

Q❓ क्या एक व्यक्ति NLM Yojana 2026 में एक से ज्यादा बार आवेदन कर सकता है?

उत्तर: यह राज्य सरकार की गाइडलाइंस और परियोजना के प्रकार पर निर्भर करता है।

अधिकतर मामलों में एक लाभार्थी को एक ही यूनिट के लिए सब्सिडी दी जाती है, हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में अलग-अलग परियोजनाओं की अनुमति हो सकती है।

Q❓ क्या बिना जमीन के NLM योजना में आवेदन संभव है?

उत्तर: हाँ, कई राज्यों में लीज पर ली गई जमीन या साझा व्यवस्था (जैसे किराए पर ली गई भूमि) को मान्यता दी जाती है।

हालांकि इसके लिए वैध लीज एग्रीमेंट या संबंधित दस्तावेज होना आवश्यक होता है।

Q ❓ क्या सभी दस्तावेज एक साथ जमा करने होते हैं?

उत्तर: अधिकतर मामलों में पहले आवेदन और प्रोजेक्ट रिपोर्ट ली जाती है, जबकि कुछ दस्तावेज बाद में सत्यापन के समय मांगे जाते हैं।

Q❓ NLM Yojana 2026 की सब्सिडी का पैसा कब मिलता है?

उत्तर: आमतौर पर सब्सिडी परियोजना शुरू होने और दस्तावेजों के सत्यापन (verification) के बाद जारी की जाती है।

कुछ मामलों में सब्सिडी दो किश्तों में भी दी जा सकती है।

Q❓ क्या NLM Yojana 2026 में ट्रेनिंग लेना जरूरी है?

उत्तर: कुछ components में ट्रेनिंग अनिवार्य होती है, ताकि पशुपालक सही तकनीक के साथ परियोजना को सफलतापूर्वक चला सकें।

ट्रेनिंग की शर्त राज्य और परियोजना के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

 

निष्कर्ष

यदि आप सही योजना और समझ के साथ आवेदन करते हैं,

तो यह योजना भविष्य में आगे बढ़ने के अवसर खोल सकती है।

Goat farming subsidy information under NLM Yojana 2026

हालांकि, अपने अनुभव के आधार पर मैं यह जरूर कहना चाहूँगा कि यदि आप बकरी पालन में पूरा समय नहीं दे सकते, तो केवल सब्सिडी के लालच में आवेदन करना सही निर्णय नहीं होगा।

इसी तरह, पूरा बकरी पालन व्यवसाय केवल लोन के सहारे शुरू करने से पहले एक बार गंभीरता से विचार करना जरूरी है।

 

बकरी पालन को अक्सर सोशल मीडिया पर जितना आसान दिखाया जाता है, वास्तविकता उससे काफी अलग होती है। इसमें कम से कम डेढ़ से दो वर्ष का धैर्य, निरंतर मेहनत और पर्याप्त पूंजी की आवश्यकता होती है।

 

यदि आप बकरी पालन शुरू कर चुके हैं, तो यह एक सकारात्मक कदम है।

और यदि आप शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं,

तो बेहतर होगा कि पहले सीमित संख्या में बकरियों के साथ सभी मौसमों का अनुभव लें, उनके व्यवहार, आहार और बीमारियों को समझें, तथा अपने क्षेत्र में सफल नस्लों का अध्ययन करें।

इसके बाद ही बड़े स्तर पर निवेश या लोन का निर्णय लें।

आशा है कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपको अपने सवालों के स्पष्ट जवाब मिले होंगे और अब आप जो भी निर्णय लेंगे, वह एक समझदारी भरा और व्यावहारिक निर्णय होगा।

National Livestock Mission (NLM) योजना से जुड़ी नवीनतम दिशा-निर्देशों, पात्रता एवं नियमों के लिए:

✔ भारत सरकार – पशुपालन एवं डेयरी विभाग (DAHD)

  1. 👉 https://dahd.gov.in/hi/schemes/programmes/npdd

✔ National Livestock Mission विवरण

👉 https://nlm.udyamimitra.in/

✔ अपने राज्य के पशुपालन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट अवश्य जाँचें।

4 thoughts on “NLM Yojana 2026: Goat Farming Subsidy, Loan, Eligibility & Apply Process (Complete Guide)”

  1. आपके द्वारा दी गई जानकारी नए व पुराने बकरी पालकों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

  2. बकरी पालन के बारे में इतनी अच्छी जानकारी पहली बार आपके द्वारा मिली है। ऐसी जानकारी प्रदान करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top