- नमस्कार दोस्तों
बकरी पालन कैसे शुरू करें 2026 में,
जब भी हम बकरी पालन व्यवसाय को शुरू करने की सोचते है,
तब हमारे मन में कई तरह के सवाल आते हैं जैसे —
- कितना पैसा लगेगा ?
- शेड कैसा बनाना होगा ?
- कौन सी नस्ल की बकरियों से शुरुआत करें ?
- कितनी बकरियों से शुरुआत करें ?
- बकरियां ले या बकरे ले या बच्चों से शुरू करें?
- खुद के बचत के पैसों से शुरू करे या लोन से ?
- ट्रेनिंग पहले ले या बाद में ?
- कौन से हरे चारे लगाएं और कब लगाएं?
- दलहनी भूसा की जरूरत कितनी होगी ?
- सबसे मुख्य प्रॉफिट कितने दिन बाद निकलना शुरू होगा ?
इसी तरह के अनेक सवाल लगभग हर नए पशुपालक के मन में चलते रहते हैं आपके मन में भी चल रहे होंगे।
इन सवालों के जवाब खोजने के लिए आप यूट्यूब का सहारा लेते हैं ,
लेकिन यूट्यूब पर संपूर्ण और विश्वसनीय जानकारी आसानी से नहीं मिलती।
अधूरी जानकारी के कारण अक्सर किसान भाई सही निर्णय नहीं ले पाते,
और अधिकतर किसान जानकारी के अभाव में गलत कदम उठा लेते हैं।
परिणामस्वरूप, अनेक लोग 1 वर्ष के भीतर ही निराश होकर व्यवसाय छोड़ देते हैं
और अंत में बकरी पालन व्यवसाय को या स्वयं को दोष देने लगते है ।
जबकि समस्या व्यवसाय में नहीं, बल्कि शुरुआत के तरीके में होती है।
जबकि वास्तविकता यह है कि बकरी पालन लाभकारी व्यवसाय है,
लेकिन सफलता सही योजना और सही शुरुआत पर निर्भर करती है।
इस लेख को मैं अपनी गहरी समझ और प्रैक्टिकल क्षेत्रीय अनुभव से विस्तार से कवर कर रहा हूँ ।
लगभग सभी मुख्य सवालों के स्पष्ट उत्तर आपको अंत तक मिल जाएँगे।
अंत में कुछ महत्वपूर्ण सवाल आपके लिए है जिनका उत्तर आपको इस लेख को पढ़ने के बाद ईमानदारी से देना है।
बकरी पालन कैसे शुरू करें (Step-by-Step) इस लेख में जानेंगे —
- शुरू करने की सही योजना कैसे बनायें
- प्रशिक्षण क्यों जरूरी
- मार्केटिंग (बाजार में मांग ) सीधा प्रॉफिट पर कैसे असर डालती है
- सही नस्ल चयन क्यों आवश्यक
- कम खर्च में वैज्ञानिक शेड निर्माण कैसे करें
- चारे और पोषण (हरा, सूखा और दाना मिश्रण)
- सही स्वास्थ्य प्रबंधन (मैनेजमेंट) जोखिम कम
- कुल अनुमानित लागत
- कितनी बकरियों से शुरुआत करें
- खुद के पैसों से शुरू करें या लोन से
- प्रॉफिट कब से निकलना शुरू होगा ।
- शुरू करने से पहले हर किसान के मन में आने वाले आम सवाल
- निष्कर्ष
बकरी पालन कैसे शुरू करें 2026 में– सही योजना कैसे बनाएं ?

बकरी पालन में सही तैयारी भविष्य की अधिकांश सामान्य गलतियों और नुकसान को रोकती है।
बकरी पालन में सफलता की असली शुरुआत बकरियाँ खरीदने से नहीं,
बल्कि तैयारी (Preparation) से होती है।
अधिकतर लोग यही सबसे बड़ी गलती करते हैं —
पहले बकरियाँ खरीद लेते हैं,
बाद में सोचते हैं क्या करना है।
अब हम समझते हैं कि शुरुआत से पहले किन बातों की तैयारी अनिवार्य है।
उद्देश्य स्पष्ट करें (Define Your Goal)
सबसे पहले खुद से यह महत्वपूर्ण सवाल पूछें:
आप बकरी पालन क्यों शुरू करना चाहते हैं?
- अतिरिक्त आय के लिए
- पूर्ण व्यवसाय के रूप में
- ब्रीडिंग यूनिट के रूप में
- मांस उत्पादन के लिए
- दूध उत्पादन के लिए
उद्देश्य स्पष्ट न होने पर आगे की सारी योजना कमजोर हो जाती है।
उपलब्ध संसाधनों का मूल्यांकन करें
बकरी पालन का निर्णय अपनी परिस्थितियों के अनुसार लें, न कि दूसरों को देखकर।
ध्यान दें:
- आपके पास कितनी जगह है
- हरे चारे की व्यवस्था संभव है या नहीं
- परिवार / श्रम सहायता उपलब्ध है या नहीं
- दैनिक देखभाल के लिए समय है या नहीं
- पानी और साफ-सफाई की सुविधा
निवेश क्षमता का वास्तविक आकलन करें (Financial Clarity)
यह बहुत ही महत्वपूर्ण बात है
खुद से ईमानदारी से पूछो:
- कुल कितना पैसा सुरक्षित रूप से लगा सकते हैं
- आपातकालीन खर्च के लिए कितने रूपए है
- लोन लेने की आवश्यकता है या नहीं
शुरुआती गलत वित्तीय निर्णय भविष्य में अनावश्यक तनाव का कारण बन सकते हैं।
ज्ञान और प्रशिक्षण (Knowledge & Training)
बकरी पालन में अनुभव बहुत जरूरी है ।
यदि आप नए हैं, तो:
- किसी सफल पशुपालक से सीखें
- बेसिक ट्रेनिंग लें
- बीमारी, फीड, प्रबंधन की समझ विकसित करें
बिना पर्याप्त समझ के निवेश अनावश्यक जोखिम बढ़ा देता है। आपकी पूरी मेहनत की पूंजी डूब सकती है ।
बाजार और बिक्री की समझ (Market Awareness)
बहुत लोग इस हिस्से को नजरअंदाज करते हैं।
- आपके क्षेत्र में किस प्रकार की मांग है
- किस उम्र / वजन की बकरियाँ बिकती हैं
- स्थानीय व्यापार प्रणाली कैसी है
- त्योहार / सीजनल डिमांड पैटर्न
बकरी पालन शुरू करने से पहले प्रशिक्षण क्यों जरूरी

ट्रेनिंग पहले लें या बाद में? सही समय क्या है?
बकरी पालन शुरू करने की योजना बनाते समय एक सामान्य सवाल आता है:
👉 क्या पहले ट्रेनिंग लें या सीधे काम शुरू करें?
कई लोग सोचते हैं:
- काम करते-करते सीख लेंगे
- इतना भी मुश्किल नहीं होगा
- YouTube से सब सीख सकते हैं
लेकिन व्यवहारिक स्तर पर यह सोच अक्सर महंगी साबित होती है।
आइए ट्रेनिंग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझते है
ट्रेनिंग की वास्तविकता को समझों
आज के समय में बकरी पालन केवल जानवर पालने का काम नहीं है —
यह एक तकनीकी और प्रबंधन आधारित व्यवसाय है।
जहाँ सही निर्णय निर्भर करते हैं:
- नस्ल समझ पर
- फीडिंग सिस्टम पर
- बीमारी की पहचान पर
- दवाइयों के बेसिक ज्ञान पर
- शेड प्रबंधन पर
- लागत नियंत्रण पर
इन क्षेत्रों में छोटी गलतियाँ भी सीधे आर्थिक नुकसान में बदल सकती हैं।
क्यों “पहले ट्रेनिंग” अधिक सुरक्षित रणनीति है
यदि आप नए हैं, तो ट्रेनिंग लेने के प्रमुख लाभ:
- शुरुआती गलतियों से बचाव
- रोग प्रबंधन की समझ
- सही निवेश निर्णय
- आत्मविश्वास में वृद्धि
- व्यवहारिक अनुभव
- गंभीर स्थितियों में नियंत्रण
सबसे बड़ा लाभ → गलतियों की कीमत घटती है और आर्थिक नुकसान से भी बचते है।
बिना ट्रेनिंग के सीधे शुरुआत
- बीमारी आने पर भ्रम की स्थिति
- दवा का ज्यादा डोज या गलत इलाज
- आहार संबंधित गलतियां
- सही प्रबंधन का तनाव
- सही ब्रीडर और बकरी की पहचान न होना
- नुकसान का डर बढ़ना
क्या ट्रेनिंग के बिना सफलता असंभव है?
नहीं — लेकिन कठिन जरूर हो जाती है।
यदि आपके पास:
- अनुभवी मार्गदर्शक है
- परिवार में पशुपालन अनुभव रहा हो
तो नुकसान होने की संभावना कम हो जाती है
बकरी पालन में मार्केट और डिमांड समझना क्यों जरूरी है?
बहुत लोग बकरी पालन सीखते हैं,
लेकिन बेचने की रणनीति नहीं सीखते —
और यही सबसे बड़ा hidden नुकसान बन जाता है।
मार्केटिंग – बकरी पालन में असली प्रॉफिट यहीं तय होता है
बकरी पालन में कमाई केवल अच्छे प्रबंधन से नहीं,
बल्कि सही समय और सही तरीके से बिक्री (Selling Strategy) से होती है।
सच्चाई:
👉 अच्छा उत्पादन + गलत बिक्री = कमजोर प्रॉफिट
👉 सामान्य उत्पादन + सही बिक्री = बेहतर प्रॉफिट
पहले बाजार समझें, फिर उत्पादन बढ़ाएँ
बहुत से नए पशुपालक यह गलती करते हैं:
- पहले बकरियाँ पालते हैं,
- बाद में सोचते हैं कहाँ बेचें ?
सही तरीका:
- आपके क्षेत्र में किस प्रकार की मांग है
- किस वजन / उम्र की बकरियाँ बिकती हैं
- खरीदार क्या पसंद करते हैं
- स्थानीय व्यापार तरीका क्या है
मुख्य बिक्री के तरीके:
व्यवहारिक रूप से बिक्री कई माध्यमों से होती है:
- स्थानीय व्यापारी (Traders)
- मंडी / हाट बाजार
- त्योहार आधारित बिक्री (Eid, होली आदि)
- सीधे ग्राहक (Direct selling)
- नए किसान जो बकरी पालन शुरू कर रहे/ फार्म
- शादी, विवाह,पार्टी आदि
सबसे बड़ा मार्केटिंग सिद्धांत – सही समय
बकरी का मूल्य स्थिर नहीं होता।
- त्योहार सीजन → मांग ज्यादा→ कीमत ज्यादा
- ऑफ सीजन→ मांग कम→ कीमत का दबाव (मोलभाव ज्यादा)
गलत समय पर बिक्री अक्सर संभावित लाभ को कम कर देती है।
सफल पशुपालक:
- सही समय पर बेचते हैं
- गणना आधारित निर्णय लेते है
और संतुष्टि पूर्ण मुनाफा कमाते है ।
बकरी पालन में सही नस्ल का चुनाव कैसे करें ?

बकरी पालन में नस्ल चयन एक आर्थिक और प्रबंधन आधारित निर्णय है। —
बहुत से लोग यह गलती करते हैं कि:
- दिखने में अच्छी लगी → खरीद ली
- किसी ने सलाह दी → खरीद ली
- YouTube में देख लिया → खरीद ली
यह गलती आपको नहीं करनी है यह सही तरीका नहीं है।
सही नस्ल वही होती है जो आपकी परिस्थिति, लक्ष्य और बाजार से मेल खाए।
पहले यह समझें – बकरी पालन में नस्ल चयन का आधार क्या होना चाहिए
नस्ल चुनते समय तीन चीज़ें सबसे महत्वपूर्ण हैं:
- आपका उद्देश्य
- आपका क्षेत्र / जलवायु
- आपका बाजार
आइए विस्तार से समझते है –
उद्देश्य आधारित चयन (Goal-Based Selection)
आप क्या चाहते हैं?
- तेज वजन बढ़ोतरी → Meat Purpose
- अधिक बच्चे → Breeding Focus
- दूध उत्पादन → Dairy Purpose
- कम जोखिम / आसान प्रबंधन → Hardy Breeds ( मजबूत, सहनशील, कम देखभाल में चलने वाली नस्लें)
हर नस्ल हर उद्देश्य के लिए सही नहीं होती।
इसलिए नस्ल चयन से पहले उद्देश्य को स्पष्ट कर ले फिर बकरी खरीदे ।
क्षेत्र आधारित चयन (Location Matters)
जो नस्ल आपके क्षेत्र में पहले से सफल है, वही सबसे सुरक्षित विकल्प होती है शुरू करने के लिए।
कारण:
- स्थानीय जलवायु के अनुकूल
- बीमारी प्रतिरोधक क्षमता बेहतर
- प्रबंधन आसान
- मृत्यु दर कम
उदाहरण:
यदि शुष्क / गर्म क्षेत्र है
तो संभावित उपयुक्त नस्ल —
- कम लागत + मांस (Sirohi / Marwari)
- कम पानी + कठोर वातावरण (Marwari / Kutchi)
- व्यावसायिक मीट फार्म (Sirohi /Osmanabadi)
- Milk + Meat दोनों (Kutchi / Jakhrana)
यदि मध्यम जलवायु है
तो संभावित उपयुक्त नस्ल —
- छोटा फार्म / कम जगह (Barbari / Black Bengal)
- Meat business (Sirohi / Black Bengal / Beetal)
- Milk + Meat (Beetal / Jamunapari)
Low risk farming करना है तो
Sirohi / Barbari अच्छी नस्ल है।
Fast breeding (ज्यादा बच्चे और जल्दी बच्चे)
Black Bengal / Barbari अच्छी नस्ल है।
कठोर परिस्थिति में → लोकल नस्ल अक्सर सबसे अच्छी होती है।
बाजार आधारित चयन (Market-Driven Decision)
Profit का अंतिम स्रोत = बिक्री।
ध्यान दें:
- आपके क्षेत्र में कौन-सी नस्ल आसानी से बिकती है
- किस वजन / उम्र की मांग है
- खरीदार क्या पसंद करते हैं
गलत नस्ल चयन से बिक्री में कठिनाई और पैसे के आवाजाही में समस्या उत्पन्न हो सकती है।
Pure Breed vs Cross Breed – क्या चुनें?
यह बहुत सामान्य भ्रम है।
आइए इनके बारे में समझते है इनमें क्या अंतर है।
Pure Breed के लाभ:
- पहचान स्पष्ट
- प्रजनन पूर्व के अनुमान पर आधारित
- बाजार मूल्य स्थिर
- मांग अधिक उपलब्धता कम
- रखरखाव प्रबंधन अधिक
- कीमत ज्यादा
Cross Breed के लाभ:
- कभी-कभी तेज ग्रोथ
- परिस्थितियों के आधार पर ढलने में बेहतर हो सकती है
- शुरुआत के लिए बेहतर
- मांस उत्पादन के लिए विशेष
- रखरखाव कम
- कीमत औसत
लेकिन शुरुआती स्तर पर, मेरा प्रैक्टिकल अनुभव है
नए पशुपालक के लिए लोकल नस्ल अधिक सुरक्षित रहती है।
नस्ल चयन में सबसे बड़ी गलतियाँ
- केवल शरीर देखकर खरीदना।
- बहुत बड़ी नस्ल से शुरुआत।
- विशेष नस्ल के पीछे भागना।
- स्थानीय परिस्थितियों को नजर अंदाज करके बकरी खरीदना।
- ब्रीडर के वंश को न जाँचना।
- ट्रेडर से खरीदना ।
- पिछला रिकॉर्ड नहीं देखना खरीदते समय।
बकरी फार्म / शेड कैसे सेटअप करें 2026 में (Scientific Setup)

बकरी पालन में शेड केवल रहने की जगह नहीं है —
यह आपके पूरे व्यवसाय का स्वास्थ्य केंद्र (Health Control System) होता है।
अच्छा शेड:
- बीमारी जोखिम घटाता है
- सफाई आसान करता है
- श्रम कम करता है
- Growth सुधारता है
- मृत्यु दर कम करता है
- प्रबंधन आसान होता है
गलत शेड → दवा खर्च + प्रबंधन समस्या
आइए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं–
सबसे पहला सिद्धांत – वेंटिलेशन (Ventilation is Critical)
बकरियाँ नमी, बंद हवा और गंदगी को बिल्कुल सहन नहीं करतीं।
अच्छे शेड में:
- खुली हवा का प्रवाह हो
- प्राकृतिक रोशनी/ धूप आए
- बदबू / गैस जमा न हो
- उमस न बने
अत्यधिक बंद और कम हवादार शेड बीमारी जोखिम बढ़ा देते हैं।
दूसरा सिद्धांत – सूखापन (Dryness Matters Most)
नमी Goat Farming की सबसे बड़ी दुश्मन है।
ध्यान रखें:
- फर्श सूखा रहे
- पानी जमा न हो
- वर्षा का पानी न घुसे
- वर्षा का पानी छत से न टपके
- जल निकास सही हो
तीसरा सिद्धांत – जगह प्रबंधन
अत्यधिक भीड़भाड़ से:
- तनाव बढ़ता है
- बीमारी तेजी से फैलती है
- ग्रोथ घटती है
औसत जगह आवश्यकता (practical guideline):
- व्यस्क बकरी (Adult Doe) → शेड के अंदर करीब 13 – 16 sq.ft जगह चाहिए होती है
- व्यस्क बकरा (Adult Buck) → शेड के अंदर करीब 16 – 22 sq.ft जगह चाहिए
- बच्चे (Kids) → उम्र के हिसाब से लगभग 3 – 11 sq.ft जगह चाहिए
- खुला एरिया (Open Area) → अंदर वाली जगह से लगभग 1.5 से 2 गुना रखना अच्छा रहता है
फर्श का चयन (Flooring Decision)
मुख्यतः दो तरीके से शेड का निर्माण किया जाता हैं
Elevated / जमीन से उठा हुआ फर्श :
- नीचे से हवा
- सूखापन बेहतर
- सफाई आसान
- बीमारी जोखिम कम
✔ नमी वाले स्थानों में बेहतर
जमीनी स्तर :
- जल निकास आसानी से
- नियमित साफ सफाई जरूरी
- शुष्क जमीन का प्रबंधन आवश्यक
सबसे बड़ी शेड निर्माण में गलतियाँ (Very Costly Mistakes)
- बहुत बंद / कम हवा वाला शेड
- अत्यधिक नमी
- पानी निकासी खराब
- अत्यधिक भीड़
- कम रोशनी ( धूप अंदर न आना )
- गलत दिशा (सूर्य की रोशनी को अनदेखा)
चौथा सिद्धांत: शेड दिशा (Orientation) – बहुत जरूरी
अनुभव आधारित
- पूर्व से पश्चिम की और लंबाई अक्सर बेहतर मानी गई है
- सीधी तेज हवाओं से बचाव होता है
- धूप पर्याप्त मिलती है
बकरी पालन में जरूरी आहार प्रबंधन (हरा, सूखा और दाना मिश्रण)

बकरी पालन में आहार लागत (Feeding Cost) कुल खर्च का सबसे बड़ा हिस्सा होती है।
यदि हरे चारे की सही व्यवस्था हो, तो व्यवसाय का गणित पूरी तरह बदल सकता है ।
कम लागत में संतुलित उत्पादन लाभ को मजबूत करता है।
लेकिन यहाँ सबसे बड़ी गलती होती है:
- बिना योजना के चारा लगाना
- केवल एक ही प्रकार के चारे पर निर्भर रहना
- संतुलित पोषण की अनदेखी करना
हरे चारे के महत्व को समझें
संतुलित हरा चारा:
- पाचन सुधारता है
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
- ग्रोथ बेहतर करता है
- दवा खर्च कम करता है
- शारीरिक स्थिति सुधारता है
चारा चयन का सही आधार क्या होना चाहिए?
जलवायु + उपलब्धता + पोषण + प्रबंधन के आधार पर चुनें।
विस्तार से समझें –
बहुवर्षीय चारे (Long-Term & Stable)
ये सबसे सुरक्षित नींव होते हैं:
- नेपियर (CO-3 / CO-4)
- सुपर नेपियर
- मक्का क्रॉस नेपियर
- दशरथ घास
- शेवरी
- पेड़,पौधों की पत्तियां
लाभ:
- सालभर उपलब्धता
- उच्च उत्पादन
- बार-बार बुवाई नहीं
- लागत नियंत्रण
दलहनी हरे चारे (Protein Powerhouse)
- बरसीम (ठंडे मौसम में)
- ल्यूसर्न (अल्फाल्फा) (अक्टूबर से मार्च अच्छा उत्पादन)
- लोबिया ( गर्मियों में अच्छा)
लाभ:
- उच्च प्रोटीन
- मांसपेशी विकास
- दूध / प्रजनन में सहायक
- दाना मिश्रण पर निर्भरता कम
मौसमी चारे (Seasonal Support)
- मक्का (Green Maize)
- ज्वार
- बाजरा
- सूडान चरी
लाभ:
- मोटा चारा अधिक उत्पादन
- ऊर्जा की मात्रा ज्यादा
- आसान खेती
संतुलित चारा प्रणाली (Most Practical Strategy) क्या हो?
एक अच्छे फार्म में:
- 1 बहुवर्षीय घास
- 1 दलहनी चारा
- 1 मौसमी चारा
यह मिश्रण :
- संतुलित पोषण देता है
- जोखिम को घटाता है
- लागत को नियंत्रित रखता है
दलहनी भूसा और सूखे चारे की जरूरत कितनी होती है?
बकरी पालन में संतुलित आहार केवल हरे चारे से पूरा नहीं होता।
एक स्वस्थ और स्थिर उत्पादन प्रणाली के लिए सूखा भूसा (Dry Fodder) भी अनिवार्य है।
सच्चाई:
👉 अच्छा पाचन = अच्छा स्वास्थ्य = अच्छा प्रॉफिट
और Dry Fodder पाचन का आधार है।
सूखे चारे/भूसा का वास्तविक महत्व समझें
सही मात्रा में सूखा चारा:
- रूमेन (पेट) का संतुलन बनाए रखता है
- फाइबर प्रदान करता है
- एसिडिटी / अपच से बचाव
- हरे चारे का बेहतर उपयोग
- दस्त / पाचन समस्याएँ कम
बकरियों के लिए कौन से दलहनी भूसा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है?
दलहनी सूखे चारे (Legume Dry Fodder):
- चना भूसा
- अरहर भूसा
- मूंग / उड़द भूसा
- मूंगफली का भूसा
- बरसीम सूखा चारा
- ग्वार
- सोयाबीन
- और आपके क्षेत्र में जो उपलब्ध हो
इनमें सामान्य भूसे की तुलना में:
- अधिक प्रोटीन
- बेहतर पाचन
- शारीरिक स्थिति में सुधार
- दूध और प्रजनन में लाभ
हरे चारे vs सूखे चारे का संतुलन आवश्यक (Critical Concept)
बहुत लोग गलती करते हैं:
- केवल हरा चारा देना
- या अत्यधिक भूसा देना
दोनों स्थितियाँ नुकसानदायक हो सकती हैं।
संतुलित आहार देने का तरीका :
- 60–70% हरा चारा (सर्दी में में 25% से ज्यादा न दे और पानी से गीला चारा न दे।)
- 20–30% सूखा चारा / भूसा
- 5–10% संतुलित दाना मिश्रण (यदि आवश्यक) (यह शरीर भार के 1% – 3% देना अच्छा, यह उम्र पर निर्भर करता है।)
बकरी की औसत जरूरत कितनी होती है? (Practical Understanding)
प्रति वयस्क बकरी (average): 30 किलो की बकरी
- 300–500 ग्राम सूखा चारा(भूसा )/ दिन
(आकार, वजन, उत्पादन स्थिति पर निर्भर)
- बच्चों में मात्रा कम लेकिन आवश्यक।
अक्सर किसान मुख्य बड़ी गलतियाँ (Very Common) करते हैं
- भूसा पूरी तरह बंद कर देना
- बहुत घटिया गुणवत्ता का भूसा देना
- फफूंद / धूलयुक्त सूखा चारा
- प्रोटीन स्रोत को अनदेखा करना
- जरूरत से ज्यादा खिलाना
भूसे की गुणवत्ता जाँचना बेहद महत्वपूर्ण
सूखा चारा होना चाहिए:
- साफ
- सूखा
- बिना फफूंद
- बिना बदबू
- बिना अत्यधिक धूल
खराब भूसा → बीमारी का स्रोत
Goat Farming में “क्या खिलाएँ” नहीं,
बल्कि “कैसे संतुलित खिलाएँ” ज्यादा महत्वपूर्ण है।
बकरी पालन में स्वास्थ्य प्रबंधन और देखभाल

स्वास्थ्य प्रबंधन (Health Management) – बकरी पालन की सबसे महत्वपूर्ण नींव है।
बकरी पालन में लाभ, उत्पादन और स्थिरता का सीधा संबंध जानवरों के स्वास्थ्य से होता है।
एक स्वस्थ बकरी न केवल बेहतर ग्रोथ देती है,
बल्कि दवा खर्च, मृत्यु जोखिम और प्रबंधन तनाव भी कम करती है।
लेकिन स्वास्थ्य अपने आप नहीं आता —
यह सही देखभाल, स्वच्छता और रोकथाम आधारित प्रबंधन से बनता है।
“बीमारी रोकथाम” इलाज से अधिक महत्वपूर्ण है।
बकरी पालन में सबसे बड़ा नियम:
बीमारी की रोकथाम इलाज की तुलना में अधिक सुरक्षित और किफायती होती है।
बीमारी आने के बाद:
- दवा खर्च बढ़ता है
- जानवर कमजोर होता है
- उत्पादन घटता है
- मेहनत बढ़ती है
जबकि रोकथाम से:
- जोखिम कम होता है
- खर्च कम होता है
- बकरियां सुरक्षित रहती है
- मेहनत कम होती है
बकरी पालन में नियमित निरीक्षण (Daily Observation) क्यों जरूरी –
सबसे सस्ता और प्रभावी तरीका है
अधिकतर बड़ी बीमारियाँ अचानक नहीं आतीं —
वे पहले छोटे संकेत देती हैं।
ध्यान दें: आपको बीमारी से पहले कुछ संभावित बदलाव देखने को मिलेगे जैसे —
- भूख में कमी
- पानी काम पीना
- सुस्ती / अलग रहना/रोम खड़े
- आँखों की चमक कम
- चलने में बदलाव
- मल में असामान्यता
- शरीर के तापमान में वृद्धि या कमी
शुरू में ही पहचान से बीमारी नियंत्रण आसान हो जाता है।
बकरी पालन में टीकाकरण (Vaccination) बहुत जरूरी –
अनिवार्य सुरक्षा कवच
टीकाकरण बकरी पालन में वैकल्पिक नहीं है यह जरूरी है ।
महत्वपूर्ण टीका :
- PPR ( साल में 1 बार जरूरी यदि आप ज्यादा बकरी रखें हैं)
- ET (Enterotoxemia) + TT ( Titanus)
- FMD ( खुर पका मुंह पका)
- HS (Hemorrhagic Septicemia)(गलघोंटू)
स्थानीय पशु चिकित्सक से समय पर लगवाएं
यह आपके जोखिम को कम करता है ।
स्वच्छता (Hygiene) – साफ सफाई जरूरी
बीमारी नियंत्रण की जड़।
गंदा शेड = बीमारी का सबसे बड़ा स्रोत।
ध्यान रखें:
- फर्श सूखा रखें
- समय समय पर चूने का छिड़काव
- मल नियमित समय से साफ करें
- नमी न रहने दे
- हवा का प्रवाह सही से हो
- पानी साफ और ताजा पिलाए
- फीड फफूंद और धूल मुक्त हो
संतुलित आहार (Balanced Feeding) = मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता
गलत आहार अक्सर बीमारी का छिपा कारण होता है।
- पर्याप्त हरा चारा दे
- संतुलित मात्रा में सूखा भूसा दे
- प्रोटीन सही मात्रा में हो
- Mineral mixture ( स्टॉल फीडिंग सिस्टम में जरूरी)
- नमक, मीठा सोड़ा भी समय समय पर जरूर दे
कमजोर पोषण → कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता
तनाव प्रबंधन (Stress Management) –
तनाव के कारण —
- रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) घटती है
- बीमारी का खतरा बढ़ता है
- वृद्धि प्रभावित होती है
तनाव की सामान्य वजह:
- ज्यादा भीड़ भाड़
- अचानक खानपान में बदलाव
- अत्यधिक गर्मी / ठंड
- Transport (यातायात)
बकरी पालन शुरू करने में लागत और खर्च का पूरा गणित
बकरी पालन शुरू करने से पहले वास्तविक गणित को समझें,
बकरी पालन की लागत किसी निश्चित संख्या में नहीं बाँधी जा सकती।
यह पूरी तरह निर्भर करती है:
- शुरुआत का स्तर (छोटा / मध्यम / बड़ा)
- नस्ल का प्रकार
- क्षेत्र / लोकेशन
- शेड व्यवस्था
- आहार प्रणाली
- खरीद स्रोत पर
मुख्य लागत घटक (Major Cost Components)
बकरी पालन की शुरुआती लागत आमतौर पर इन भागों में विभाजित होती है:
पशु खरीद लागत (Animal Purchase)
यह सबसे बड़ा हिस्सा होता है।
निर्भर करता है:
- नस्ल
- उम्र (बच्चे / बड़े)
- गुणवत्ता
- ब्रीडर की नस्ल पर
शेड निर्माण लागत (Goat Shed Setup)
यह एक बार का लेकिन बड़ा खर्च है।
निर्भर करता है:
- ऊँचा फर्श बनाम ज़मीन वाला फर्श
- स्थानीय सामग्री
- आकार / संख्या
- हवादारी (वेंटिलेशन) का डिज़ाइन
गलत शेड → भविष्य का लगातार खर्च
इसलिए सही योजना बना कर ही शेड का निर्माण करें।
लेकिन मेरा प्रैक्टिकल सुझाव है शेड में ज्यादा पैसा न लगाएं।
कम खर्च में ही वैज्ञानिक शेड बनाने की कोशिश करें।
Feeding व्यवस्था (Initial Feed & Fodder Setup)
शुरुआती चरण में:
- हरे चारे की व्यवस्था
(बवाई के बाद हरे चारे की पहली कटिंग आने में 30 – 45 दिन का समय लगता है)
- सूखे भूसा का भंडारण
एक 30 किलो की बकरी के लिए औसत भूसा की मात्रा / दिन 300 – 500gm होती है
तो आप अनुमानित कैलकुलेशन कर सकते जितनी बकरी खरीदने की योजना हो उसी हिसाब से)
- संतुलित आहार (यदि आवश्यक हो) दाना मिश्रण
संतुलित दाना मिश्रण की cost/ किलो 30 – 50 रुपए तक हो सकती हैं।
(Cost जगह और बाजार पर निर्भर करती है)
स्वास्थ्य एवं पशुचिकित्सा प्रबंधन बजट
- Vaccination → टीकाकरण
- Deworming → क्रमीनाशक (कीड़े मारने की दवा)
- Basic Medicines → बुनियादी दवाइयाँ
- पशुचिकित्सक परामर्श हेतु बजट
विविध / छिपे हुए खर्च
सबसे ज्यादा लोग इसे भूलते हैं:
- पानी / बर्तन
- श्रम
- परिवहन
- मरम्मत
- रिकॉर्ड / उपकरण
- आकस्मिक खर्च
बकरी पालन में सबसे बड़ी लागत गलती (Very Common Mistake)
- सारा पैसा शेड और जानवरों पर खर्च कर देना
- फीड और दवाइयों को नजर अंदाज करना
सही तरीका:
- 50–60% → बकरी खरीद पर
- 20–25% → शेड बनाने में
- 10–15% →आहार और दवाई
- 5–10% → Emergency reserve Fund
कितनी बकरियों से शुरुआत करें ?
बकरी पालन में सबसे आम गलतियों में से एक है —
शुरुआत में अत्यधिक संख्या में बकरियाँ खरीद लेना।
कई लोग सोचते हैं:
👉 ज्यादा बकरियाँ = ज्यादा प्रॉफिट
लेकिन वास्तविकता इससे अलग है।
👉 ज्यादा बकरियाँ = ज्यादा जिम्मेदारी + ज्यादा जोखिम + ज्यादा खर्च
सही संख्या का चयन क्यों महत्वपूर्ण है ?
शुरुआती चरण में पशुपालक को एक साथ कई चीज़ें संभालनी होती हैं:
- फीडिंग सिस्टम
- स्वास्थ्य प्रबंधन
- साफ-सफाई
- रिकॉर्ड रखना
- व्यवहार समझना
- खर्च नियंत्रण
यदि संख्या बहुत अधिक होगी, तो गलतियाँ बढ़ना लगभग निश्चित है।
मेरा प्रैक्टिकल अनुभव शुरुआत के लिए सबसे सुरक्षित और व्यावहारिक संख्या
यदि आप नए हैं:
👉 10 से 20 बकरियों के बीच शुरुआत सबसे सुरक्षित मानी जाती है।
क्यों?
- प्रबंधन आसान होगा
- सीखने का समय मिलेगा
- बीमारी नियंत्रण बेहतर
- निवेश नियंत्रित रहेगा
- तनाव कम रहेगा
बहुत छोटी संख्या (2–5 बकरियाँ) से शुरूवात क्यों सही नहीं होती?
- व्यावसायिक अनुभव नहीं मिलेगा
- मुनाफे का हिसाब समझ में नहीं आएगा
- सीखने में समय ज्यादा लग सकता है
- काम बढ़ाने का तरीका समझ नहीं आएगा
बहुत बड़ी संख्या (50+) से शुरुआत क्यों जोखिम भरी है?
- उच्च निवेश और मानसिक दबाव
- बीमारी का बड़ा खतरा
- काम संभालने में गड़बड़ी का खतरा(Management failure risk)
- पैसों की तंगी / पैसे का दबाव(Cash flow stress)
- शुरुआती अनुभव की कमी का भारी असर
- नुकसान की संभावना ज्यादा
सही संख्या तय कैसे करे प्रैक्टिकल अनुभव –
निर्णय हमेशा आपकी स्थिति पर आधारित होना चाहिए:
- बजट – कुल सुरक्षित निवेश कितना है?
- जगह – प्रति बकरी पर्याप्त जगह उपलब्ध है या नहीं?
- Time & Labor –दैनिक देखभाल कौन करेगा?
- अनुभव स्तर – नए हैं या पूर्व अनुभव है?
अपनी वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखकर ही निर्णय ले।
खुद की बचत के पैसों से शुरू करें या लोन से
बकरी पालन शुरू करते समय अधिकांश लोग इस दुविधा में रहते हैं:
👉 अपनी बचत लगाएँ या बैंक / वित्तीय संस्था से लोन लें ?
दोनों विकल्प सही भी हो सकते हैं और गलत भी —
यह पूरी तरह आपकी वित्तीय स्थिति, अनुभव और जोखिम सहनशीलता पर निर्भर करता है।
पहले वास्तविकता समझते हैं।
खुद के पैसों (Self Investment) से शुरुआत
सबसे सुरक्षित तरीका (विशेषकर नए पशुपालक के लिए)
लाभ:
- EMI / ब्याज का दबाव नहीं
- मानसिक तनाव कम
- निर्णय लेने में स्वतंत्रता
- शुरुआती गलतियों का असर manageable
- व्यवसाय सीखने का समय मिलता है
सबसे बड़ा लाभ “ये वो चीज़ है जिससे रात को चैन की नींद आती है।”
लोन लेकर शुरुआत (Loan-Based Start)
लाभ:
- बड़ा सेटअप संभव
- तेजी से विस्तार
- Infrastructure(बुनियादी ढांचा) बेहतर बन सकता है
लेकिन यहाँ छुपे हुए जोखिम भी हैं:
- EMI का स्थायी दबाव
- शुरुआती पैसे की आवक अनिश्चित
- बीमारी / मृत्यु का वित्तीय झटका
- गलत निर्णय की लागत बहुत अधिक
- टेंशन के दबाव में काम चलाना
सबसे महत्वपूर्ण सच्चाई (Critical Reality)
बकरी पालन में आय (Income) धीरे-धीरे स्थिर होती है,
लेकिन EMI हर महीने स्थिर रहती है।
यही तालमेल की कमी अनेक लोगों को परेशानी में डाल देती है।
कब लोन लेना सही रहेगा
Loan पूरी तरह गलत नहीं है —
लेकिन कुछ शर्तें अनिवार्य हैं:
- पूर्व अनुभव या मजबूत मार्गदर्शन हो
- स्पष्ट व्यवसाय योजना (Business Plan)
- आपातकालीन फंड उपलब्ध
- कब पैसा आएगा और कब जाएगा उसका अंदाज़ा और समझ हो
- जोखिम सहन करने की क्षमता
आपके लिए सबसे सुरक्षित और व्यावहारिक रणनीति –
👉 छोटा सेटअप खुद के पैसों से शुरू करें →
सिस्टम स्थिर करें → अनुभव लें → फिर विस्तार सोचें
यह तरीका:
- जोखिम नियंत्रित रखता है
- सीखने की गुंजाइश रहती है
- तनाव कम करता है
- असफल होने की संभावना कम होती है
सबसे बड़ी गलतियाँ (Avoid These)
- बिना अनुभव के बड़ा लोन
- शुरुआत में मुनाफे का ज़्यादा अनुमान लगाना
- EMI के दबाव को अनदेखा करना
- इमरजेंसी फंड न रखना
- दूसरों की नकल में निवेश
बकरी पालन में प्रॉफिट कैसे बनता है – Real Business Logic
सबसे पहले एक स्पष्ट और ईमानदार सच्चाई समझिए:
प्रॉफिट किन चीज़ों पर निर्भर करती है ?
यह कई व्यावहारिक कारकों पर निर्भर करता है:
- आपने बकरियाँ लीं या बच्चे
- नस्ल का प्रकार
- खिलाए गए फीड का सही उपयोग / दाने का पूरा फायदा
- ब्रीडिंग से बच्चा होने तक के पूरे चक्र पर
👉 हीट आना → गर्भधारण → किडिंग → अगला हीट
- मृत्यु दर को नियंत्रित करने पर
- खर्च प्रबंधन
- बाजार और सीजन पर
यदि शुरुआत बच्चों (Kids) से की है
- बड़ा होने में समय लगेगा
- ब्रीडिंग लायक उम्र का इंतजार
- उत्पादन में देरी
👉 प्रैक्टिकल अनुभव :
8–12 महीनों के बाद वास्तविक फायदा दिखने लगता हैं ।
(शर्त: पशु स्वस्थ हों + प्रबंधन सही हो + बिक्री रणनीती ) पर निर्भर
यदि शुरुआत बड़ी बकरियों से की है
- उत्पादन जल्दी शुरू
- बच्चे और दूध मिलना जल्दी शुरू
- पैसे की आवक जल्दी बन सकती है
👉 प्रैक्टिकल अनुभव :
4–8 महीनों में आय देने वाली गतिविधि दिख सकती है ।
(शर्त: पशु स्वस्थ हों + प्रबंधन सही हो + बिक्री रणनीती ) पर निर्भर
वास्तविक Goat Farming Profit Logic
शुरुआती चरण में लक्ष्य होना चाहिए:
- फार्म में जानवरों की संख्या, उम्र, और परफॉर्मेंस सेट होकर स्थिर हो जाए।
- बीमारियों पर नियंत्रण / सेहत ठीक रखना
- खर्च को सही तरीके से संभालना / बेवजह खर्च कम करना /ब्रीडिंग का सही सिस्टम बनाना
अगर आपने यह कर लिया तो प्रॉफिट अपने आप दिखने लगता है।
“पहला वर्ष अक्सर सिस्टम स्थिर करने और झुंड प्रबंधन सीखने का वर्ष होता है।”
ना कि “धाँसू प्रॉफिट वाला साल।”
जो लोग यह समझ लेते हैं → टिकते हैं → सफल होते हैं।
बकरी पालन कैसे शुरू करें – Final Practical Advice
मैने इस लेख में बकरी पालन शुरू करने से जुड़ी पूरी जानकारी को कवर करने की कोशिश की है यदि आपने जानकारी को पूरा पढ़ा है तो मुझे विश्वास है कि आप जानकारी से संतुष्ट जरूर होगें ।
अब आपका अगला कदम क्या होना चाहिए ?
एक पेपर और पेन लेकर बैठिए –
और इन सवालों के जबाव खुद से पूछ कर लिखना शुरू कीजिए।
सभी सवालों के अंत तकउत्तर देते हुए आप सही निर्णय पर पहुँच जायेगें ऐसा मुझे यकीन है।
बकरी पालन कैसे शुरू करें – FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
यदि आपने ईमानदारी से इस लेख को पढ़ा है
तो मैं चाहता हूं इन सभी सवालों के जवाब आप स्वयं दे
और नहीं पढ़ा है तो एक बार पूरा जरूर पढ़े
आपको सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
ये वही सवाल है जो बकरी पालन शुरू करने से पहले हर किसान को स्वयं से जरूर पूछने चाहिए।
सवाल 1 : आप बकरी पालन शुरू क्यों करना चाहते हैं ?
जवाब: आप स्वयं लिखेंगे
सवाल 2 : आप खुद के पैसों से शुरू करेंगे या लोन लेकर ?
जवाब: आप स्वयं लिखें
सवाल 3 : कौन सी नस्ल से शुरू करना आपके लिए बेहतर होगा?
जवाब: आप स्वयं लिखेंगे
सवाल 4 : कितनी बकरियों से शुरू करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा?
जवाब: आप स्वयं लिखेंगे
सवाल 5 : जितनी बकरियों की आप योजना बना रहे, उनके लिए शेड और हरे चारे और सूखा भूसा रखने के लिए क्या आपके पास पर्याप्त जमीन है?
जवाब: आप स्वयं लिखेंगे
सवाल 6 : आप ट्रेनिंग लेकर शुरू करेंगे या शुरू करने के बाद ट्रेनिंग लेंगे, ट्रेनिंग पहले लेने से लाभ या न लेने से नुकसान क्या हो सकते है?
जवाब: आप स्वयं लिखेंगे
सवाल 7 : क्या आपको बकरियां खरीदने की समझ है यदि हां तो अच्छा है यदि नहीं तो आप किसकी मदद लेंगे?
जवाब: आप स्वयं लिखें
सवाल 8 : आपने जिस नस्ल का चुनाव किया है क्या वह आपके स्थानीय वातावरण के अनुकूल है और बाजार मांग को पूरा करती है?
जवाब: आप स्वयं लिखें
सवाल 9 : क्या आपके आस पास पशुचिकित्सक की सहायता उपलब्ध है
जवाब: आप स्वयं लिखें
सवाल 10 : आपको आहार प्रबंधन और झुंड प्रबंधन और प्राथमिक बीमारी प्रबंधन की समझ कितनी है 10 में से आप अपने आपको कितने नंबर दोगे?
जवाब: आप स्वयं लिखें
सवाल 11 : क्या आपने अपने आस पास बाजार मांग को समझते हुए नस्ल का चयन किया है?
जवाब: आप स्वयं लिखें
ऐसे ही और भी सवाल इस लेख को पढ़ते समय आपके मन में आए होंगे उनको लिखो और उनके जवाब स्वयं से पूछो ।
जब आपको आपके सभी सवालों के जवाब मिल जाएं ।
इसके बाद शुरू करो ।
अगर जानकारी उपयोगी लगी हो तो अपने किसान भाई के साथ या जिस व्हाट्सएप ग्रुप में आप है उनको भी शेयर करो।
जिससे बकरी पालन शुरू करने से जुड़ी गहरी और उपयोगी जानकारी उन तक भी पहुँच सके ।
ऐसी ही जानकारी के लिए smartgoatfarming.in से जुड़े रहिए ।
समय समय पर आपको जरूरी और उपयोगी लेख मिलते रहेंगे।
धन्यवाद 🙏

